बंजारा समाज की महिला पर पुलिस द्वारा कियेगाये अत्याचार के विरोध में आज़ाद मैदान पर धरना प्रदर्शन,

image

image

बंजारा समाज की महिला पर पुलिस द्वारा कियेगाये अत्याचार के विरोध में आज़ाद मैदान पर धरना प्रदर्शन,
“अत्याचारी पोलिस को तुरंत निलम्बित का शानुबाई को न्याय दे सरकार”
मुम्बई, नागपुर के चंद्रपुर में एक बंजारा महिला पर पुलिस द्वारा किये गए अत्याचार के विरोध में कई  सामाजिक संगठनो के प्रमुखों ने किया निषेध प्रदर्शन कर दोषी पुलिस अधिकारियो को तुरंत निलंबित करने की मांग महाराष्ट्र सरकार से की है,
विमुक्त भटके व बंजारा समाज के अनेक संगठन के पदाधिकारियो ने महाराष्ट्र सरकार को पात्र लिख निषेध वक्त करते हुवे पोलिस द्वारा एक बंजारा महिला पर किये गए अत्याचार पर रोष वक्त करते हुए आज आज़ाद  मैदान में धरना प्रदर्शन किया है,
इस मुद्दे को सर्व प्रथम मानव अधिकार कार्यकर्तावों ने उठाया था जिसे सय्याद्रि वाहिनी व विमुक्त भटक्या बंजारा समाज ने समाचार पात्र को बताया इस खबर की जानकारी मिलते ही गोर बंजारा संघर्ष समिति के संयोजक व राज बंजारा समाचार पात्र के संपादक रविराज राठोड़ ने महारास्ट्र मुख्यमंत्री व पोलिस महासंचालक को पात्र भेजा और ये कहब सोशल मिडिया मिडिया के माध्यम से समाज को दिया जिसके चलते समाज की विभिन्न संघठन के प्रमुखोने आज ये विरोध परदर्शन किया,
सभी संघठनो के प्रमुखोने सरकार से मांग की है यदी अत्याचारि पोलिस पर तुरंत कार्यवाई नहीं हुई तो पुरे राज्य में आंदोलन धरना प्रदर्शन होगा ये चेतावनी सरकार को दी है, इस आंदोलन में पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक हरिभाऊ राठोड़ भी विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर अधिकारियो को तुरंत निलंबित किया कर पीड़ित महिला को तुरंत न्याय देने की मांग की है और न्याय नहीं मिलने पर विधान सभा में आवाज उठाने की बात कही है. और प्रशासन द्वारा  पीढ़ीता का पूरा खर्चा उठाने की मांग हरिभाऊ ने प्रशासन से की है, ,
विमुक्त भटके बंजारा सामाजिक संगठन व सय्याद्री वाहिनी, गोर बंजारा संघर्ष समिती, आल इंडिया बंजारा संघ, सेवालाल फाउड़ेसन, गोर बंजारा संविधानिक हक्क महासमिति, ए बी बी क स स, विमुक्त भटक्या फ्रंट व मानव अधिकार के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री के नाम से  ज्ञापन दिया है इस धरना प्रदर्शन में अनेक संघठन के महिला व पुरुष प्रमुखों ने भाग लिया था।

रविराज राठोड़
संपादक – राज बंजारा